हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, April 1, 2019

ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेज द्वारा ओपेन वर्कशाप प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

चन्द्रकेश पटेल


ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के कोटहीमाई गाउँपालिका वार्ड नं 7 के अन्तर्गत पारसहवा चौक पे रविवार को ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेज द्वारा ओपेन वर्कशॉप के भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादात में लोगों की भारी भीड़ जुटी एवं उपस्थित लोगों ने खूब सराहना किए। इस दौरान मोटिवेशनल डॉ सलीम खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करके सफलता को प्राप्त करने पर ज़ोर दिए जिससे आप अपने दैनिक जीवन मे बदलाव कर सकते हैं। और उन्होंने यह भी कहा की लाख मुसीबतों में भी डट कर मुकाबला करें और जीवन मे कभी भी हार न मानें क्योंकि जिंदगी का दूसरा नाम संघर्ष है।और वहीं दूसरी तरफ फाउंडर-के एम जौहर खान एवं इंग्लिश ट्रेनर रहमत अली  ने कहा की हमारे संस्था का उद्देश्य है की सभी भाषाओं का ज्ञान दिया जाए जिसमें इंग्लिश की क्लासेज चलाया जाता हैं और भविष्य में जापानी,कोरिया तथा मल्टी क्लासेज का चलन किया जाएगा। जो की नेपाल के मार्चवार परसाहवा में हेड ऑफिस खोला गया है और रूपन्देही जिले भर में कम से कम दस ब्रान्च ऑफिस खोलने की तैयारी की जा रही हैं। इस दौरान उपस्थिति में मुख्य रूप से एम डी सलमान खान,ऑफिस पर्सनल सरफुद्दीन खान,इंग्लिश ट्रेनर रहमत अली, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ सलीम खान, मोटिवेशनल आदित्य पटेल,शिक्षक सुग्रीम विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments: