हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, March 18, 2019

मित्र राष्ट्र नेपाल के खुनगाई में पार्टी प्रवेश तथा सदस्यता वितरण के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चन्द्रकेश पटेल / अंजना चौहान

ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी बिकास क्षेत्र के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड न 3 खुनगाई चौराहे पर राष्ट्रीय जनता पार्टी के केंद्रीय सदस्य द्वारा पार्टी प्रवेश तथा सदस्यता वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से लोगों ने आकर पार्टी में प्रवेश किये तथा मधेश में इस पार्टी का होना उतना ही जरूरी जितना की प्यासे को पानी। इस कार्यक्रम के दौरान नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा की हमे पहाड़ियों की पार्टी नही चाहिए जिसमे हम मधेस भाईयो के हित के लिए कोई कार्य नही बनाया है हमे हमारे मधेश भाइयों के हित तथा कन्धे से कंधा मिलाकर चलने वाला पार्टी हमारे हक की बात रखने वाली पार्टी चाहिए जो की राष्ट्रीय जनता पार्टी है तथा आप सभी क्षेत्रवासियों को हम स्वागत करते हैं पार्टी में सदस्यता लेने के लिए।
इस दौरान केंद्रीय सदस्य राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की हम मधेसियों के हित की बात करते हैं और वही कांग्रेस नेकपा पार्टियों ने हम मधेसियों का नागरिकता रद्द करने का कानून बनाया जा रहा है तथा हम मधेसियों के हक छीनने का कानून बनाया जा रहा है  जिसमे हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी मधेसियों के हित तथा अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। और साथ ही साथ होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दिए।
इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नागेन्द्र पांडेय,रामप्रसाद गौड़,विश्वनाथ मौर्या, राधेश्याम गुप्ता,समीम,गिरिबाबा,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: