हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 23, 2019

केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं🤨 मोदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना नाजी नेता हिटलर से की है। उन्होंने यह ट्वीट गुरुग्राम में होली के मौके पर एक मुस्लिम परिवार के लोगों की पिटाई के बाद किया। यह विडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें 35-40 हमलावर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर रहे हैं। इसी घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
केजरीवाल ने लिखा, 'हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?'

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये वीडियो देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।'


No comments: