हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 30, 2019

बर्डपुर बी0आर0सी0 पर सेवारत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया

 बर्डपुर बी0आर0सी0 पर तीन दिवसीय लर्निंग आउटकम आधारित सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया     ।इस प्रशिक्षण में बर्डपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक शामिल रहे।आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए वरिष्ठ सहसमन्वयक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक स्तर को जांचना और उनकी प्रगति रिपोर्ट तैयार करना है। प्रशिक्षक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से परिषदीय बच्चों के शिक्षा में गुणात्मक सुधार करना है। उन्होंने बताया कि अभी तक जितने भी प्रशिक्षण हुए हैं सभी शिक्षकों का अच्छा सहयोग रहा है ।इस दौरान वरिष्ठ सहसमन्वयक शैलेन्द्र कुमार मिश्र, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, प्रशिक्षक अभिमन्यु गुप्ता, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, अमित गंगवार एवं शिक्षकगण विजय बहादुर कन्नौजिया, अभिषेक यादव,  सुजीत सिंह, प्रेमकुमार,अकबर अली, शाधूशरण चौहान,ममता गुप्ता,ममता श्रीवास्तव, फौजिया कमर,निशात अंजुम,दीक्षा  तिवारी, सारिका श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: