हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, March 29, 2019

निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली सरकार- पीएम

ओडिशा के कोरापूट में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएंगे तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा। आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए, या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार। आपको ये तय करना है कि निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली सरकार। ओडिशा मजबूत तभी बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा। जब यहां और केंद्र में, दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार होगी।

पीएम ने कहा कि यहां गरीबों और आदिवासियों के नाम पर योजनाएं बनती हैं लेकिन बिचौलिए, दलाल उसका फायदा लूट ले जाते हैं, और असली लाभार्थी हाथ मलता रह जाता है। कोरापुट में तो ऐसी घटनाएं भी देश ने देखी हैं कि इलाज के तो मिला ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद भी अपमानित होना पड़ा है। यहां की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभ से भी अभी तक ओडिशा की जनता को दूर रखा है।


No comments: