चेन्नई से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में उड़ान भरने के एक घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से विमान को वापस चेन्नई हवाई अड्डा पर लौटना पड़ा। इस विमान में 182 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार उड़ान एसजी104 सुबह सात बजे रवाना हुयी थी और पायलट ने तकनीकी खामी की वजह से वापस लौटने का निर्णय लिया। विमान सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरा। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान 10 बजे रवाना हुआ और एक बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचा।

No comments:
Post a Comment