हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, March 15, 2019

आधारभूत सिलाई कटाई तालिम का हुआ समुदघाटन आयोजन -अर्जुन कुर्मी

ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। भारत नेपाल सीमा के पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के मार्चवारीमाई गाउँपालिका के वार्ड नं7 में ग्रीन युथ आफ लुम्बिनी द्वारा संचालित कार्यक्रम में तीन महीना सिलाई कटाई तालीम के कार्यक्रम का समुदघाटन का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे  इस तालिम से नई शीख के साथ समाज मे एक अलग स्थान भी प्राप्त होगा। इस तालिम में तीस महिलाओं ने सहभागिता लिया जो की यह तालीम तीन महीने तक चलेगा जिससे महिलाओं के समृद्धि का विकास होगा और साथ साथ सामाजिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी ।
और वहीं ग्रीन युथ आफ लुम्बिनी के अध्य्क्ष अर्जुन कुर्मी की अध्य्क्षता में सम्पन्न हुआ और उपस्थित महिलाओं को बैग भी वितरण किया गया जहाँ उनके चेहरे खिल उठे।और उन्होंने कहा की आर्थिक संमृद्धि ही हमारे देश के विकास का मूल आधार है।जिससे की हमें सप्रेरणा सहित कार्य करना होगा और देश के विकास में योगदान देना होगा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्चवारीमाई गाउँपालिका के वार्ड नं 7 के अध्य्क्ष मतिवर कोहार तथा उपाध्यक्ष सुनीता कलवार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments: