हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, March 4, 2019

सपा के दो पूर्व विधायकों के साथ हुंकार लगाने में सफल रहे बसपा उम्मीदवार आफताब

सिद्धार्थनगर। महा शिवरा़त्रि के पर्व पर बसपा नेता डुमरियागंज लोकसभा के प्रत्याशी आफताब आलम ने सदर विधान सभा क्षे़त्र के  विभिन्न शिवमंदिरों का दौरा किया तथा वहां पर  दान पात्र मे चढ़ावां देकर कर सभी से जीत का आर्शीवाद मांगा । उन्होंने सपा के पूर्व  विधायक विजय पासवान व लाल जी यादव  के साथ हरनीं में सभा कर जनता के बीच ललकार लगाई ।
हरनी की विशाल जनसभा में सपा के पूर्व विधायक लालजी यादव व सदर के पूर्व विधायक विजय पासवान ने जनता से कई जरूरी सवाल किया। पूर्व विधायक लालजी यादव ने सवाल उठाया कि क्या मोदी सरकार ने गरीबों को पन्द्रह लाख दिये, क्या उन्होंने  प्रति साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिया? जबकि विजय पासवान ने कहा कि मोदी जी पिछड़े होकर भी पिछड़ों का गला काट रहे हैं।  हमे ऐसे पाखंडियों से बचना होगा। दोनों पूर्व विधायकों ने कहा कि अब इस निकम्मी सरकार को बदल ना होगा। इस दौरान बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि देश भयानक संकट में  है। हम इंसाफ और विकास  की लड़ाई लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि जनता क्षेत्र के प्रतिनधि से सवाल पूछें कि उन्होंने पिछले दस सालों में बतौर सांसद क्या किया ।  उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुकी फिरकापरस्ती, अब हमे विकास की राह पर चलना होगा।
आज के कार्यक्रम में उनके साथ बसपा नेता पट्टू राम आजाद, धनश्याम गौतम, राजा राम लोधी, अजुर्न सिंह, राम देव पासवान, चन्द्रभान, अमरेश पाल यादव, नन्हें, राजन सिंह,  रामगति वरुण, शमीम अहमद , राकेश प्रजापति, प्रेम नारायण सिंह लवकुश साहनी ,परवेज अहमद, रामशंकर मौर्य, फीरुज सिददीकी आदि शामिल रहे ।

No comments: