हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, March 4, 2019

महाशिवरात्रि पर संगम तट लगे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

प्रयागराज में करीब दो महीने से चल रहे कुंभ 2019 का आज महाशिवरात्रि पर अंतिम स्‍नान चल रहा है। रविवार रात को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंच गए थे।

इस बार महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को होने के चलते आज के स्‍नान का महत्‍व और भी बढ़ गया है। तड़के से ही लोग हर-हर महादेव के जयकारों के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं। स्नान करने के साथ लोग संगम के किनारे भगवान की आराधना करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि आज 50-60 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान करने की संभावना है। अब तक कुम्भ मेले में 22 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।


No comments: