हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 2, 2019

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया है। सेना भी आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है। शोपियां में नगबल इमाम साहिब के पास सेना के कैंप पर आतंकियों ने शनिवार देर शाम यह हमला किया।

पहले से अलर्ट पर होने के चलते सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उधर राजोरी शहर से सटे नियंत्रण रेखा के कुछ गांवों में शनिवार को संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घुसपैठ की आशंका में अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह नियंत्रण रेखा से सटे जमोला, बथूनी, ढांगरी आदि इलाकों में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा गया।


No comments: