हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, February 11, 2019

शिक्षण संस्थान श्री सिद्ध लुम्बिनी इंग्लिश हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा।

चन्द्रकेश पटेल/ दीपक कलवार।-की रिपोर्ट


ककरहवा (लुम्बिनी)। भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी बिकास क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गैड़हवा गाउँपालिका वार्ड न3 मंगलपुर के श्री सिद्ध लुम्बिनी इंग्लिश हाईस्कूल के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबधक,नन्दलाल चौहान ने बच्चों को सरस्वती पूजा की महत्ता को बताई गई। क्षेत्र के विद्यालय श्री सिद्ध लुम्बिनी इंग्लिश हाईस्कूल में पूरा विधि विधान से माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर सरस्वती पूजन किया गया। एवं उपस्थित सारे बच्चों और अभिभावको को मिठाई से जल पान कराया गया। और बच्चों द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन का मंचन भी किया गया जिसमे बच्चों द्वारा अलग अलग कृत्यां प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नन्दलाल चौहान,सहायक सुबाष लोध,रामसजन चौहान,राहुल चौहान,सुनील चौहान सहित शिक्षक एवं शिक्षीकायें आदि लोग शामिल रहे।

No comments: