मेराज़ मुस्तफा
इटवा - सिद्धार्थनगर : इटवा तहसील क्षेत्र के कपिया लोहटी में पन्द्रह वर्षों से तालाब व भूमिधर के बीच चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इटवा व लेखपाल को सीमांकन करवाने का आदेश देकर विवाद को समाप्त करने को कहा। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार राजेश अग्रवाल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा श्रीयश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष अखिलानन्द उपाध्याय के अतिरिक्त हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों भूमि नीची होने के कारण मछली मारने के लिए उक्त विवाद चल रहा जिसको तत्काल सीमांकन करवाकर ग्राम सभा द्वारा मेड़बंदी कराने को कहा । इस दौरान उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने खण्ड विकास अधिकारी को उक्त तालाब व भूमि के बीच मनरेगा द्वारा एक माह के अंदर मेड़बंदी प्रक्रिया को पूर्ण करने का आदेश देते हुए पन्द्रह वर्षों से चल रहे विवाद को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने जिस सक्रियता से तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पन्द्रह वर्षों के विवाद को क्षण भर में समाप्त कर दिया क्षेत्रवासी उसकी सराहना करते नही थक रहे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के साथ तहसीलदार राजेश अग्रवाल , सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


No comments:
Post a Comment