हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 26, 2019

70वां गणतन्त्र दिवस एसएसबी की 43वीं वाहिनी ककरहवा में धूम धाम से मनाया गया

चन्द्रकेश पटेल ( संवाददाता )
ककरहवा। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 43वीं वाहिनी ककरहवा के सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस मनाये। इस दौरान कंपनी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार यादव द्वारा झण्डा रोहण किया गया तथा ककरहवा बॉर्डर की सभी सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल रहीं। इस दौरान खुशियां मनाते हुए सीमा बल के जवानों द्वारा नेपाल सीमा पुलिस के जवानों को भी गण तन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर मिठाई खिलाया गया और भारत नेपाल के रिश्तो को और भी मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
भारत नेपाल एक मात्र पड़ोसी मुल्क ही नहीं, बल्कि मित्र भी है हमारा संबंध रोटी और बेटी का है। तथा इस मजबूत रिश्ते को एक अलग ही ढंग दिया जाय।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एसएसबी के जवानों के साथ साथ ककरहवा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह तथा उनके हमराही राममिलन यादव,डॉ एस के श्रीवास्तव (वरिष्ठ नागरिक)सहित कस्टम और आईबी के जावन भी मौजूद रहे।

No comments: