हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 6, 2019

घने कोहरे में फोरलेन पर ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत


(बस्ती)- फोरलेन पर बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में शनिवार की भोर में घने कोहरे के चलते सड़क पार करते वक्त एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
कप्तानगंज कस्बे की रहने वाली शीला देवी (40) पत्नी छट्ठीलाल भोर में घर से निकलकर कुछ काम से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजरे वाहन ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शीला को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान शीला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments: