हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 3, 2019

भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का बांसी माधव बाबू चौक पर जोरदार स्वागत किया


सुभाष यदुवंश ने माधव बाबू पार्क पहुंचकर पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम था जिला मुख्यालय जाते समय वे माधव बाबू पार्क पर रुके और पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी की आदमकद प्रतिमा को माल्यार्पण किया वहां मौजूद तमाम भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। अपने स्वागत से अभिभूत होकर सुभाष यदुवंश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र की सरकार ने आम गरीबों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है जिसका सीधा लाभ आम जनता पा रही है भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर विपक्षी दल बौखला गए हैं आम जनता से यही अनुरोध है कि वे विपक्षियों के बौखलाहट से घबराए नहीं क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाकर काया पलट कर सकती है अन्य दलों के पास केवल एक दूसरे को लड़ाने के अलावा और कोई काम नहीं है। स्वागत समारोह के दौरान लोकसभा संयोजक राजेंद्र पांडे जिला महामंत्री महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पांडे संतोष कुशवाहा दिलीप चतुर्वेदी रामगोपाल अग्रहरी अजय शुक्ला बजरंगी वर्मा धर्मवीर पाठक विभोर श्रीवास्तव अभिषेक द्विवेदी ऋषभ मिश्रा कर्मवीर पाठक शंभू चौधरी मोहन मौर्या अंकुर धर द्विवेदी कैलाश निषाद आकाशदीप पांडे विजेंद्र मिश्रा अमर अग्रहरि अमय पांडे अंकित सिंह सोमनाथ सौम्या धर द्विवेदी प्रभात पांडे अमितेश श्रीवास्तव अभय सिंह रिजवान अली अमित श्रीवास्तव संजू राय महेंद्र चौधरी दुर्गेश बाल्मीकि आर्य तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: