हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, January 28, 2019

बीजेपी विधायक ने लगाया आरोप बस्ती में होने वाले महोत्सव अधिकारी कर रहे धन उगाही


 बस्ती जिले में होने जा रहे 'बस्ती महोत्सव' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रुधौली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक संजय जायसवाल ने महोत्सव से खुद को अलग करते हुए आरोप लगाया है कि अधिकारी और कर्मचारी महोत्सव के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले हैं।
विधायक संजय जायसवाल का आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी महोत्सव के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इससे पहले भी बीजेपी विधायक ने तत्कालीन डीएम पर बालू खनन में अवैध वसूली का आरोप लगाया था।
विधायक ने की श्वेतपत्र जारी किए जाने की मांग
बीजेपी विधायक ने बताया, 'बस्ती महोत्सव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़े पैमाने पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। आयोजन समिति के लोगों को इस पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।' विधायक का आरोप है कि इसके अलावा मुद्दा यह भी है कि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, 'जिले का नाम रोशन करने वाले लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा खेत में लावारिस पड़ी है। पेराई शुरू होने के बाद भी वाल्टरगंज शुगर मिल ने किसानों का करीब 90 करोड़ रुपये भुगतान अभी तक नहीं किया है। क्रय केंद्रों पर अधिकारी मिलीभगत करके बिचौलियों का धान खरीदकर किसानों को ठग रहे हैं।' बीजेपी विधायक संजय जायसवाल ने यह सवाल तब उठाए हैं, जब सीएम के आगमन की पूरी तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है।

No comments: