हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, January 16, 2019

कुंभ में आग की घटना पर गृह मंत्रालय ने दिए जांच के निर्देश


विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक समागम के रूप में आयोजित दिव्य और सुरक्षित कुंभ के प्रथम शाही स्नान से ऐन पहले दिगंबर अनी अखाड़े में लगी भीषण आग के दौरान नौ शिविरों के स्वाहा होने की घटना की गृहमंत्रालय ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में फायर सर्विस के डीजी से जानकारी तलब कर ली गई है।

गृह मंत्रालय के इस कदम के बाद मंगलवार को जांच टीम यहां पहुंच गई। इसके बाद अखाड़े में आग पर काबू पाने को लेकर वाहवाही बटोर रहे अग्निशमन विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। पता चला है कि आग बुझाने के लिए पहुंचा फायर सर्विस का दमकल तमाम कोशिशों के बाद स्टार्ट ही नहीं हो सका और आग एक से दूसरे शिविरों में फैल गई। इस मामले में अग्नि शमन विभाग के कुछ अधिकारियों पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं।

आग लगने की घटना की जांच के लिए लखनऊ से पहुंचे संयुक्त निदेशक फायर सर्विस जेकेसिंह ने अखाड़े के पीठाधीश्वर, महंत के अलावा अन्य प्रभावित संतों-भक्तों से जानकारी जुटाई। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया गया कि दिगंबर अनी अखाड़े में जहां आग लगी, उसके चंद कदम पर ही फायर स्टेशन है और शिविरों से धुआं उठते देखकर तत्काल दमकल रवाना कर दिया गया था। इस हादसे में चित्रकूट बैठक के भंडारी समेत तीन लोगों के झुलसने की भी जानकारी दी गई।


No comments: