(मेराज मुस्तफा फ़ाइल फोटो )
सिद्धार्थनगर : बढ़ रही ठंड को देखते हुए असहाय व निराश्रितों में कम्बल वितरण युवा संघ के अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा द्वारा दो जनवरी को किया जाएगा उपरोक्त जानकारी युवा (यूथ यूनिटी वेलिएंट एशोसिएशन) के अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी । युवा संघ के अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा ने बताया कि ठंड के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए निराश्रितों व असहायों में कम्बल वितरण करने का निर्णय लिया गया है ताकि निराश्रित व असहाय व्यक्तियों को ठंड से थोड़ी राहत प्रदान की जा सके । मेराज़ मुस्तफा ने कहा कि जरूरी नही कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से ही गरीब व निराश्रित व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जाए इसके लिए समाज के हर वर्ग व युवाओं को स्वयं आगे आकर मदद करें तो बेहतर होगा। मेराज़ मुस्तफा ने कहा कि आज नौजवानों द्वारा महंगी से महंगी मोबाईल के साथ परिधानों पर जो धनराशि खर्च की जा रही यदि प्रत्येक युवा उस धनराशि का पन्द्रह से बीस प्रतिशत निराश्रितों व गरीबों के हित में खर्च कर दिया जाए तो कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब अपनी जान नही गवाएगा। युवा संघ के अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा ने युवाओं के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप नए गर्म कपड़े इन निराश्रित व्यक्तियों में नही देने की क्षमता रखते हैं तो अपने घर में पुराने गर्म कपड़े जिनको आप प्रयोग नही करते हैं वही किसी गरीब को देने का कार्य करें । युवा संघ के अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा ने भावनात्मक अपील करते हुए सभी से इस ठंड में गरीबों को गर्म कपड़े व कम्बल आदि देने का आग्रह किया। Saturday, December 29, 2018
यूथ यूनिटी वेलिएंट एशोसिएशन द्वारा दो जनवरी को किया जाएगा कम्बल वितरण : मेराज़ मुस्तफा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment