सिद्धार्थनगर : अब तक साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा शासित केन्द्र सरकार द्वारा सिर्फ जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का कार्य करते हुए अपनी जेबें भरने का कार्य किया है जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उपरोक्त बातें वरिष्ठ बसपा नेता और इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी/प्रभारी हाजी अरशद खुर्शीद ने विधानसभा क्षे़त्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसम्पर्क कर मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया तथा जनता को आगाह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए अभी से तैयार रहें । मंगलवार को विधानसभा क्षे़त्र धोबहा बाजार , पठान डीह,बजरा भारी, खलगा डीह,आदि गांवों में जनता से सीधे संवाद करते हुए बसपा डुमरियागंज प्रभारी आफताब आलम को सांसद बनाने की अपील करते हुए दावा किया कि यह सरकार जनता के ज्वलंत मुद्दों से लोगों को ध्यान भटका कर हिन्दू-मुस्लिम कार्ड खेलकर सत्ता हासिल करना चाह रही परन्तु जनता अब इनके मक्कारियों को पूर्ण रूप से समझ चुकी है इसलिए हिन्दू-मुस्लिम सभी वर्ग के लोग मिलकर देश को विकास के रास्ते पर देखना चाहती है जिसकी शुरुआत गत दिनों सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से हो चुकी है। अरशद खुर्शीद ने कहा आज देश में भाजपा की नीतियों से धार्मिक नफरत बढ़ रही है व किसान और जवान मर रहे हैं लेकिन इन सबसे न तो प्रदेश सरकार न ही केन्द्र सरकार पर कोई फर्क पड़ रहा क्योंकि इस तरह का माहौल स्वयं भाजपा शासित केन्द्र व प्रदेश सरकार ही बना रही। अरशद खुर्शीद ने कहा नौजवान खून के आंसू रो रहा है और मोदी- योगी की सरकार जनता की भावनाओं को कुचल रही है।अरशद खुर्शीद ने जनता से कहा कि जब भाजपा के लिए लोग आपके गांव में वोट मांगने आयें तो आप उनसे सवाल करिए कि क्या उन्होंने आपको पन्द्रह लाख रुपये दिये? क्या विदेशों से काला धन आ गया? क्या हर साल दो कराड़े लोगों को नौकरियां मिल गईं? क्या पेट्रोल और डीजल के दाम घट गये और क्या किसान की उपज का दाम दूना कर दिया? क्या खाद बीज के दाम घट गये? अगर भाजपा के लोग इन सवालों का जवाब न दे सकें तो आप भी उन्हें भूल कर वोट न करें। भाजपा दूसरी तरफ हिंदू- मुस्लिम में भेद पैदा कर सत्ता पर कब्जा करने का काम कर रही है। जनता की भलाई और विकास आदि उनके एजेंडे में है ही नहीं। अंत में आफताब आलम को 2019 मे सांसद बनाकर जनपद सिद्धार्थनगर का विकास कराना है।हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि देश का व्यक्ति या पार्टी जनता को अपने एजेंडे से निकाल दे देश की जनता को चाहिए कि उस व्यक्ति या पार्टी को अपने एजेंडे के तहत चुनाव से बाहर कर देना चाहिए। उसी तर्ज पर जनता को भाजपा को अगले चुनाव में जीत के खांचे से बाहर कर देना चाहिए।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में बसपा के इटवा विधानसभा अध्यक्ष रामअचल गौतम , जिलाउपाध्यक्ष शमीम अहमद , शाहिद हुसेन , इरशाद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।Tuesday, December 25, 2018
जनविरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है जनता : अरशद खुर्शीद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment