मेराज़ मुस्तफा क़ी रिपोर्ट -
इटवा-सिद्धार्थनगर:- सरकार द्वारा ऋण लेकर राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना लगाने वालों और इटवा तहसील प्रशासन ने बेहद कठोर कदम उठाते हुए तहसील क्षेत्र के दस सबसे बड़े बकायेदारों को अल्टीमेटम देकर एक सप्ताह के अंदर बकाया धनराशि जमा करने का आदेश जारी किया।अभी तक उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार के औचक निरीक्षण व छापेमारी से अवैध कार्यों में लिप्त व सरकारी कार्यों में अनियमितता बरतने वालों के होश पहले से ही उड़े थे कि अब तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने भी उपजिलाधिकारी के नक्शे कदम पर चलते हुए शनिवार को तहसील क्षेत्र के दस बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर मूलधन व वाणिज्य कर समेत बकाया धनराशि को जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है व बड़े बकायेदारों में से एक को गिरफ्तार भी कर तहसील कारागार में रखा गया है।तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दस सबसे बड़े बकायेदारों में से एक राजाराम जिसपर तीन लाख तिरसठ हजार रूपये बकाया है को तत्काल हिरासत में लेकर तहसील कारागार में रखा गया है।तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने बताया कि अन्य बकायेदारों को स्पष्ट रूप से नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है व निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि बकायेदार सम्पूर्ण धनराशि जमा नही करते हैं तो अन्य सभी बकायेदारों के गिरफ्तारी का आदेश दे दिया जाएगा एवं आवश्यकता पड़ने पर सम्बंधित बकायेदार की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।इटवा तहसील प्रशासन के इस कठोर रव्वये से बकायेदारों के होश फाख्ता हैं।ज्ञात हो कि तहसील द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने में हीला हवाली करना बकायेदारों का एक नियम बन गया है जिसपर अब जाकर तहसील प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए बकाया न जमा करने वालो पर कार्यवाई कर राजस्व वसूली अभियान प्रारंभ कर दिया।इस विषय में उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि शनिवार को राजस्व वसूली सम्बंधित कार्यवाई तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल की अगुवाई में की गई है जो राजस्व विभाग के लिए अहम है।इस बाबत जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए तहसीलदार इटवा ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए कठोर कदम विवश होकर उठाना पड़ रहा क्योंकि पूर्व में भी सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने को कहा गया था परन्तु बकायेदारों द्वारा दिए गए नोटिस की बार-बार अवहेलना की जा रही थी।मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार व प्रशासन के निर्देशानुसार कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है जिसके निर्वहन के लिए इस तरह की कठोर कार्यवाई की गई।

No comments:
Post a Comment