हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 26, 2018

राहुल गांधी ने उठाया मेघालय की खदान में फंसे खनिकों का मुद्दा, पीएम मोदी को घेरा


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय की एक खदान में फंसे मजदूरों का जिक्र कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। साथ ही राहुल ने पीएम मोदी से वहां 2 हफ्तों से फंसे मजदूरों को बचाने की गुजारिश भी की। दरअसल, मेघालय के जयंतिया हिल्स में कोयला खदान में 15 मजदूर फंसे हुए हैं। इसपर राहुल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, '15 खनिक पिछले 2 हफ्तों से बाढ़ की वजह से कोयले की खदान में फंस गए हैं।

जिस वक्त पीएम मोदी बोगीबील पुल का उद्घाटन करके कैमरों को पोज दे रहे थे, तब उनकी सरकार ने बचाव कार्य के लिए ज्यादा प्रेशर वाले पंप का इंतजाम करने से इनकार कर दिया था। पीएम मोदी कृपया मजदूरों को बचा लीजिए।' बुधवार को ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फंसे खनिकों को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने देर से कदम उठाया। पार्टी ने यह भी कहा कि खदान से पानी बाहर निकालने का काम तेज गति से होना चाहिए।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '11 दिनों से 15 खनिक मेघालय के जयंतिया हिल्स में मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। पानी निकालने का काम तत्काल तेज किया जाना चाहिए। एक-एक मिनट महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार की ओर से देर से प्रतिक्रिया की गई। मैं खनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने खुद को राष्ट्र के साथ शामिल करता हूं।'


No comments: