शैलेष कुमार सोनकर
जनपद सिद्धार्थनगर में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ । सिद्धार्थ नगर की जनता को एक बड़ी सौगात सूबे के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया । जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर के ककरहवा अलीगढ़वा, बढ़नी व नेपाल बॉर्डर से मिलान करने वाली हर सड़क का शुद्धीकरण चौड़ीकरण जैसे जनपद में कुल 26 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया । जनपद सिद्धार्थनगर की जनता को इंसेफेलाइटिस जैसे विभिन्न बीमारियों से निपटने के लिए इस सिद्धार्थनगर के युवाओं को देखते हुए एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सुविधाएं ही नहीं बल्कि इस सिद्धार्थनगर के युवाओं को एक डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा और मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर से हर गरीब अमीर के बच्चों को स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी ही साथ ही साथ एक डॉक्टर बनने का युवाओं को रोजगार के प्रति भी एक मुहिम का काम यह मेडिकल कॉलेज करेगा । यह मेडिकल कालेज सिद्धार्थ नगर की जनता को ही नहीं बल्कि अपने मित्र देश नेपाल की जनता को भी इस मेडिकल कालेज का पूरा लाभ मिलेगा । जिससे नेपाल राष्ट्र को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नजदीकी स्तर पर जनपद सिद्धार्थनगर में उपलब्ध होगी । यह जनपद गौतम बुद्ध की धरती के नाम से जानी जाती है इसलिए इस धरती को एक पहचान के रूप में बनाना हमारा हमारे पार्टी के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भी मनसा है। सिद्धार्थनगर को एक विकसित जनपद के रूप में बनाया जाए जिससे सिद्धार्थ नगर की जनता को एक अग्रणी जनपद के रूप में लाकर खड़ा किया जा सके। जनपद सिद्धार्थनगर जिस प्रकार पिछड़ा जिला रहा उसी प्रकार वर्तमान में यह अग्रणी जनपद के नाम से जल्द ही जाना जाएगा ।2021 तक या मेडिकल कॉलेज इस जनता को सुविधा देने के लिए खड़ी हो जाएगी इतना ही नहीं 15 जनवरी 2019 में इस मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री 1 साल में 5 बार आ चुके हैं और 5 बार की आने में कहीं ना कहीं अलग अलग परियोजनाओं सड़कों का सौगात देकर गए। यह एक सिद्धार्थनगर के लिए सौगात रहा गौतम बुद्ध की धरती को एक पहचान देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हमेशा संज्ञानता से लेते हुए विकास का कार्य देने का काम किया है ।इस कार्यक्रम में उपस्थित डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल , कैबिनेट मंत्री आबकारी राजा अजय प्रताप सिंह प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, युवा कल्याण भाजपा जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गा राय, सदर विधायक श्याम धनी राही , शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, इटावा विधायक सतीश दिवेदी , डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टंडन इस कार्यक्रम में मौजूद रहे । प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार प्रदेश को बहुत सारी विकास की योजनाओं से जोड़ने का काम किया है इतना ही नहीं सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर में मिनी स्टेडियम, आईटीआई कॉलेज , राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज के लिए भी इटावा विधायक सतीश द्विवेदी ने भी प्रस्ताव रखा है जो आने वाले समय में वह भी एक रूप लेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जितने भी केंद्र सरकार की योजनाएं हैं उसमें सबसे अधिक लाभ हमारे प्रदेश की जनता को मिला है । वह चाहे बिजली कनेक्शन हो गैस कनेक्शन हो या आवास योजना हो या फिर शौचालय निर्माण हो स्वच्छ भारत मिशन की योजना। इन सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश की जनता को अधिकतम लाभ मिला है। वहीं पुलिस प्रशासन केकड़ी सुरक्षा सिद्धार्थनगर की पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पूरी तरह से सुरक्षित बनी रही । कहीं से किसी प्रकार का कोई परिंदा पर नहीं मार सका ना ही किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी बनी रही।



No comments:
Post a Comment