कश्मीर बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि कश्मीर में अक्सर ही आतंकी वारदातें होती रहती है। वहीं जम्मू भी खासा संवेदनशील माना जाता है । शुक्रवार की आधी रात यहां के बस स्टैंड के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जो मामले का गहराई से जांच कर रही और पता लगा रही है कि ये महज दुर्घटना है या जानबूझकर ऐसा किया गया है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो बस स्टैंड पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार ब्लास्ट हुआ है ब्लास्ट में पानी की टंकी समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से इसके बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट लो इटेंसिटी का था।
वहीं घटनास्थल पर कई टीमें जांच करने में जुटी है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक जोरदार आवाज के बाद धमाका हुआ इससे आसपास खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है,सीमा पर बीएसएफ को भी अलर्ट किया गया है। इस साल भी बस स्टेंड के पास पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इसमें दो कर्मी घायल हुए थे। इस घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया।

No comments:
Post a Comment