हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 28, 2018

प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां , किया पत्रकारों को सम्मानित

ज्यों-ज्यों आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं । विभिन्न राजनीतिक दल अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं । शुक्रवार को विकासखंड जैतपुर में सुशासन दिवस पर आयोजित एक समारोह में भाजपाइयों ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया ।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत  सदस्यों की सभा ली।  विकास खंड जैतपुर ई सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया , उन्होंने कहा कि जितना विकास मोदी सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल के कार्यकाल में किया है उतना किसी अन्य सरकार ने 10 वर्षों में भी नहीं किया होगा । विभिन्न योजनाओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास करना है । खासकर गरीब जनता के लिए चलाई जा रही योजनाएं जैसे उज्जवला योजना आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । उनके अनुसार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की उद्देश्य से कौशल विकास योजना बेरोजगारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है । प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए 2 दिन में सवालों के जवाबों का बखूबी जवाब देते हुए  लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की संभावनाओं पर गोलमोल जवाब देते हुए कहां की पार्टी का सिपाही हूं जो पार्टी का आदेश होगा पालन करूंगा । समारोह में कस्बा जैतपुर के मीडिया जगत में सक्रिय विभिन्न पत्रकारों का का सम्मान भी किया गया । जिसमें महेंद्र द्विवेदी , लक्ष्मीकांत गोस्वामी , इंद्रपाल रिछारिया,  संदीप गुप्ता , योगेश चौबे,  गुलाब कुशवाहा , कृष्णकांत चौबे , देवेंद्र सोनी,  आशीष अग्रवाल , रमेश मिश्रा , योगेंद्र राठौर , जय प्रकाश दुबे , अखिलेश दुबे , दिलीप शुक्ला,  अरविंद अनुरागी , कामता गुप्ता हरि सिंह राजपूत , कुलदीप मिश्रा को सम्मानित किया गया । 

No comments: