हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 30, 2018

विद्युत बकायेदारों पर गिरी इटवा तहसीलदार श्री राजेश अग्रवाल की गाज

 मेराज़ मुस्तफा


इटवा - सिद्धार्थनगर : इटवा तहसील क्षेत्र गोल्हौरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा करही खास में विद्युत विभाग का बीस लाख रूपये से अधिक बकाया धनराशि को जमा न करना रविवार को उस समय उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया जब तहसीलदार इटवा श्री राजेश अग्रवाल ने अवकाश के दिन होने के पश्चात भी तहसील क्षेत्र के समस्त संग्रह अमीनों को साथ लेकर सम्बंधित बकायेदारों के खिलाफ वारण्ट जारी कर कुर्की का आदेश दे दिया । इटवा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड खुनियांव के सबसे बड़े राजस्व ग्रामों में से एक करही खास में विद्युत बिल के रूप में ग्रामीणों पर बीस लाख रूपये से अधिक का बकाया होने की सूचना मिलने पर अपने तेज तर्रार व सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने अवकाश होने के पश्चात भी समस्त संग्रह अमीनों की मौजूदगी में बकायेदारों पर धरपकड़ करते हुए राजस्व वसूली अभियान के तहत प्रशासनिक कार्यवाई करते हुए मौके पर बकाया राशि का बीस प्रतिशत हिस्सा वसूलने के साथ ही तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए सम्बंधित बकायेदारों को वारण्ट जारी किया। तहसीलदार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में बड़े बकायेदारों में शामिल ग्रामवासी खुर्शीद आलम पुत्र मोहम्मद यूनुस पर कुल विद्युत देय एक लाख नौ हजार रूपये , फेकू प्रसाद पर बासठ हजार पांच सौ नब्बे रूपये , अताउल्लाह पुत्र तहसीलदार पर एक लाख रूपये , इकरामुल्लाह पुत्र मो.इद्रीश पर एक लाख दस हजार रूपये , रामचरित्र पुत्र चतुर्भुज पर अट्ठानबे हजार रूपये , मो.हनीफ पुत्र भीखुल्लाह पर अस्सी हजार रूपये सहित समस्त विद्युत उपभोक्ताओं पर बीस लाख रूपये से अधिक बकाया राशि जमा न करने पर उपरोक्त सभी बकायेदारों को वारण्ट जारी करते हुए कड़ी कार्यवाई की । तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल के इस छापेमारी अभियान से करही खास सहित अन्य गाँवों में भी हड़कम्प मच गया क्योंकि तहसीलदार राजेश अग्रवाल स्वयं सम्बंधित बकायेदारों के घर जाकर वारण्ट जारी करने की कार्यवाई करते हुए ग्राम प्रधान की उपस्थिति में एवं तीन दिन के अंदर सम्पूर्ण बकाया राशि जमा करने का आश्वासन मिलने पर गिरफ्तारी न करते हुए अपने मानवसेवा व्यवहार के कारण सभी बकायेदारों को तीन दिन का समय देते हुए अल्टीमेटम नोटिस जारी किया। तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा की गई इस वसूली अभियान के तहत कुछ उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया देय का बीस प्रतिशत जमा भी किया एवं विद्युत बिल में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर विद्युत उपखंड अधिकारी इटवा को फोन द्वारा बिल गड़बड़ी को तत्काल सही कराने का निर्देश दिया । विद्युत बकायेदारों पर तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल द्वारा की गई इस कड़ी कार्यवाई के सम्बंध में तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने फोन पर जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए बताया कि उक्त गाँव में बीस लाख रूपये से अधिक विद्युत बकाया की शिकायत मिलने पर उपरोक्त कार्यवाई की गई । मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए तहसीलदार इटवा श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के विशेष अनुरोध पर सम्बंधित बकायेदारों को तीन दिन का समय देते हुए वारण्ट जारी किया गया है यदि दी गयी समयावधि में बकाया धनराशि नही जमा की जाती है तो सभी बकायेदारों को जारी वारण्ट के तहत गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाई भी की जाएगी। बहरहाल रविवार का दिन होने के उपरांत भी अवकाश न लेते हुए तहसीलदार इटवा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा की गई इस कड़ी कार्यवाई ने तहसील क्षेत्र के सभी बकायेदारों के होश फाख्ता कर दिया है। ज्ञात हो कि तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा पूर्व में भी तहसील क्षेत्र के बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्यवाई करते हुए कुर्की व सम्बंधित बकायेदारों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है जिस वजह से करही खास सहित तमाम गाँवों के बकायेदारों में दहशत का माहौल बन गया है।

No comments: