हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, November 29, 2018

पीएम मोदी से मुलाकात का नहीं मिला समय, 6 दिसंबर को एनडीए को बाय-बाय कहेंगे उपेन्द्र कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा ने एनडीए से अलग होने का मन बना लिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कुशवाहा छह दिसंबर को इस बात का आधिकारिक एलान करेंगे। आपको बता दें कि कुशवाहा ने कोई भी फैसला लेने से पहले पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्हें मुलाकात के लिए समय आवंटित नहीं किया गया है।

इस बीच पीएम मोदी अर्जेंटीना के दौरे पर जाने वाले हैं और वे दो दिसंबर को वापस लौटेंगे। ऐसे में कुशवाहा ने यह फैसला कर लिया है कि 4 और 5 दिसंबर को वाल्मीकिनगर में होने वाले पार्टी के चिंतन शिविर में इस बात पर मंथन होगा। बाद छह दिसंबर को मोतिहारी में होने वाले खुले अधिवेशन में वे एनडीए से अलग होने का आधिकारिक एलान भी कर देंगे।

इस बीच कुशवाहा द्वारा बीजेपी को 30 नवंबर तक के अल्टीमेटम और पीएम मोदी से मिलने का समय नहीं मिलने पर बीजेपी ने कुशवाहा के साथ रहने का भरोसा जताया है। पार्टी के नेता संजय मयूख ने कहा है कि 6 दिसंबर में अभी बहुत समय है और उससे पहले सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे और पूरा भरोसा है कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में बने रहेंगे।

No comments: