हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, November 29, 2018

दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय की बिल्डिंग से छलांग लगाकर एसीपी रैंक के अधिकारी ने की खुदकुशी



राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एसीपी रैंक के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली। उनकी पहचान 55 वर्षीय प्रेम वल्‍लभ के रूप में की गई है। फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि उन्‍होंने किस वजह से यह अतिवादी कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि एससीपी प्रेम वल्‍लभ सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और आधे घंटे के भीतर करीब 10 बजे उन्होंने कथित तौर पर बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमा भी हैरान है। उनका शव पुलिस मुख्‍यालय के प्रवेश द्वार के पास पोर्च में मिला।
शुरुआती जांच से यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्‍होंने किस वजह से यह कदम उठाया। दिल्‍ली पुलिस की क्राइम और ट्रैफिक यूनिट के साथ काम कर चुके बल्‍लभ को 2016 में उनकी बेहतरीन सेवा के लिए पुलिस मेडल भी प्रदान किया गया था। फिलहाल मामले में विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

No comments: