प्रदेश की आम ग्रामीण जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने जगह-जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की शासन व स्वास्थ्य विभाग की मंशापर पानी फेर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लापरवाह डॉक्टर वैसे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आए दिन डॉक्टर व स्टाफ की कार्यप्रणाली पर लोग असंतुष्ट रहते हैं।
कभी दवा न होना कभी समय से डॉक्टर का नआना कभी स्वास्थ्य केंद्र का समय से ना खुलना आदि समस्याएं आए दिन बनी ही रहती हैं वही ताजा नमूना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपतिनगर का है जहां तैनात डॉक्टर मरीजो बीमारी पूछ कर दवा लिख देते हैं और पूछने पर साहब दवा दिला दीजिए तो कहते हैं अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है । बाहर से खरीद लो । इस पर जब पूछा गया कि सर अस्पताल में दवा क्यों नहीं है तो ये कह कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं कि सीएमएसडी से पर्याप्त मात्रा में दवा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि कभी भी सक्षम अधिकारी केंद्रों का जायजा लेने तक पहुंचने की कोशिश नहीं करते है


No comments:
Post a Comment