हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 16, 2018

समीक्षा क्राईम इडिया 24news

भाजप जिलाउपाध्यक्ष ने चौपाल में जनता की समस्या सुनी 

बांसी/ इटवा तहसील के  विकासखंड खुनियांव मे ग्राम स्वराज आभियान ग्राम पंचायत मिठौआ में चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा सांसद प्रतिनिधि बालमुकुन्द पाण्डेय ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुन त्वरित कार्यवाही हेतु समबन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।और उन्होने उज्जवला योजना,राशन कर्ड,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,विद्युत समस्या,जनधन खाता,प्रधानमन्त्री आवास,शौचालय आदि के बारे में जानकारी लिया और दिया।

केन्द्र सरकार के 4 साल तथा प्रदेश सरकार के 1 साल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।चौपाल को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार ने जो 4 सालों में कर दिखाया है वह अद्वितीय है चाहे वह नौवजवानो के लिये रोजगार की बात हो या देश को डिजिटल बनाने का काम हो इस तरह मोदी सरकार की जितनी भी तारीफ की जाये कम है।उन्होने विदेश निति पर चर्चा करते हुये कहा कि आज के समय में पूरी दुनिया भारत से मित्रता करना चाहती ये मोदी सरकार ने ही सम्भव कर दिखाया है।प्रदेश  सरकार की चर्चा करते हुये कहा कि माननीय योगी जी के नेत्रृत्व मे आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने को भयमुक्त महसूस कर रहा है।जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद रईस, रामकरन यादव, बनवारी निषाद सेक्टर प्रभारी मिठौवा, राम सागर ,डॉक्टर गुलाम मुस्तफा, अनूप पांडेय, तेज प्रताप ,प्रभुनाथ, ब्लॉक सुपरवाइजर्स सुनीता ,कानूनगो लेखपाल सहित  क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

No comments: