हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 16, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
"10 जुलाई 2018 को विशाल धरना प्रदर्शन लखनऊ में करेगी अखिल भारतीय खटीक समाज - राजेश सोनकर 
शनिवर को अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्टीय महासचिव (संगठन )माननीय राजेश सोनकर जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकारिणी पदाधिकरियों एवं सभी जिले के पदाधिकारियों के साथ एक कान्फ्रेंस काल कर सूचित किया गया कि उत्तर प्रदेश में अब तक जिन स्वजातीय भाइयों पर अत्याचार हुये हैं उनकी सुधि सरकार नहीं ले रही है ।   जब से उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार आयी है तब से खटिक समाज के बहन,बेटी एवं बड़े बुजुर्गों,पर अत्याचार  कुछ ज्यादा ही हुआ है:-जैसे मान्डा मे सोनू सोनकर जी को मारकर तालाब मे फेक दिया गया,अलीगढ़ के टप्पल गांव की  अनीता देवी का सामूहिक बलात्कार कर जान से मार दिया गया । बनारस के रोहित सोनकर की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया । गाजीपुर जिले के सैदपुर में बचन सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुल्तानपुर के विरेंद्र खटिक के परिवार को पंडितो के द्वारा मारा पीटा गया। राजेंद्र मास्टर की पत्नी के ऊपर ठाकुरों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। सिद्धार्थ नगर के एक खटिक को नेपाल बार्डर पार ले जाकर हत्या कर दी गयी । अलीगढ़ के तोछीगढ़ में1956से बने खटिक भवन को जबरन पुलिस चौकी बना दिया गया।मथुरा के कैलाश खटिक को झूठे मामले में फसाया गया । हाथरस मे खटिक समाज के लोगो को जबरन मारापीटा गया । गाजियाबाद के विकास बड़गुजर को लापता कर दिया गया। इस तरह की  तमाम घटनाऐं खटिक समाज के लोगों पर हुयी  है,जो यह दर्शाता है कि खटिक बिरादरी असुरक्षित महसूस कर रही है ।वर्तमान सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार हमारी खटिक बिरादरी के लोगों के ऊपर हुये है । यदि यही घटनाऐ किसी  अन्य  समाज पर  होती तो अब तक पूरे देश की सरकारें हिल गयी होती ।सोचने वाली बात अनीता देवी जैसी घटना किसी बड़ी जाति की महिला के साथ होता है तो वह देश की बेटी बन जाती है और  सरकारें उनको मुआवजा देने चली आती है और  अगर खटिक समाज पर होता है तो उनको जेल भेज देती है ।आखिर कब तक हम अन्याय सहते रहेंगे ?अब समय आ गया है हम सब को एक होकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा । इन सब मुद्दों को लेकर सभी लोगों ने राष्ट्रीय महासचिव राजेश सोनकर की बातों का समर्थन किया और महाधरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही।  प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारियों ने काल कान्फ्रेंस के दौरान सभी लोगों ने कहा कि अब खटिक समाज पर हो रहे अत्याचार  नही सहेंगे। इसलिये 10 जुलाई को लखनऊ मे विशाल महाधरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देगें और कहेंगे कि अब खटिक समाज पर जो आये दिन अत्याचार हो रहा है उसको बन्द करें,नही तो आने वाले समय मे सभी प्रदेश के खटिक समाज के लोग मिलकर एक देशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें ।इस काल कांफ्रेंस में निम्न लोग शामिल हुये।
श्री  राजेश सोनकर जी, डा. मंगत सिंह तितोरिया जी,
श्री मनोज सोनकर जी,श्री वीरू सोनकर जी,श्री मोनू छलेरीया जी,श्री पुनीत सोनकर जी,श्री राम बाबू सोनकर जी,श्री राहुल सोनकर जी,श्री शैलेष सोनकर जी,श्री कैलाश खटिक जी
श्री सुभाष सोनकर जी,श्री राकेश सोनकर जी,श्री रवि सूर्रवंशी जी,श्री राकेश राज सोनकर जी ,श्री जितेंद्र खींचीं जी,
एवं प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारी  शामिल थे ।



No comments: