हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 4, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

गिरधारी पाण्डेय की रिपोर्ट 

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 जून से 15 जून तक जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार रात शोहरतगढ़ विधानसभा के ग्राम भैंसाही जंगल मे मुख्य अतिथि विधायक इटवा डॉo सतीश द्विवेदी ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और उसका समाधान किया। अपने संबोधन में विधायक डॉo द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही 86 लाख छोटे किसानों का कर्ज माफ हुआ। लगभग 8 लाख प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं । प्रदेश को खुले से शौच मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। हर घर को शौचालय, आवास , घरेलू गैस तथा हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर से प्रयास जारी है। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। यह सरकार शिक्षा स्वास्थ्य तथा ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में सक्रिय है तथा किसानों की आय दोगुनी करने सहित स्थानीय स्तर की हर समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। विधायक ने चौपाल में आये हुए लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, रामबरन यादव, रामबदन पाठक, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता,राममूरत यादव, सुरेश प्रजापति, किशुन दुबे, तिलकराम मौर्या मौजूद रहें ।

No comments: