हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 17, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र अन्तर्गत बसाहिया ग्राम पंचायत के टोला नौडिहवा गांव से युवक अंगद रहस्यमयी तरीके से घर से 1 जून गायब हो गया था और अज्ञात ब्यक्ति द्वारा सूचना देने पर युवक की मोटरसाइकिल 3 जून को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे मिली थी ,जिस आधार पर युवक के परिजनों ने नामजद तहरीर देकर गायब युवक के पाने की आश लगाये बैठे थे किन्तु होना कुछ और था। बीते शनिवार को कुछ लोग पचपेड़वा डिग्री कालेज में अपने कार्य से गये थे जब वे पचपेड़वा रेलवे स्टेशन गए तो गुमसुदा युवक की विज्ञप्ति देखकर चौक गए और उसकी सूचना परिजनों को दिए ।
शिनाख्त होने के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है परिजनों की माने तो जब परिजन शोहरतगढ़ थाने पर गए थे तो दरोगा ने भगा दिया था कि तुम्हारा लड़का कही बाहर चला गया है बाद में आ जायेगा किन्तु युवक के आने के बात तो दूर उसकी अब लाश भी नही आ पाई ।हालांकि उक्त की शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मबीर सिंह से भी की गई थी लेकिन उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया था और घटना घट गई।पचपेड़वा पुलिस की माने तो युवक की लाश 2 जून को मिली थी और अज्ञात में युवक का पोस्टमार्टम करा दिया गया था और उसकी हुलिया आदि पोस्टर के रूप में चस्पा कर दी गयी थी ।शोहरतगढ़ थाने से तो परिजनों को निराशा हाथ लगी थी हार कर सैकड़ो की संख्या में परिजनों के समर्थक हिन्दू युवा वाहिनी के देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता के पास पहुचे जहां उन्होंने बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक और सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद कहा यदि 2 दिन के अंदर मुलजिम पकड़ा नही गया तो हिन्दू युवा वाहिनी आरपार की लड़ाई लड़ेगी।

No comments: