हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 17, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24 न्यूज़

कार बाइक में टक्कर दो लोग घायल 

इटवा सिद्धार्थनगर । शनिवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर इटवा मार्ग पर दोपहर तीन बजे कार बाइक मे आमने सामने भिड़ंत हो गई , जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गये एक की हालत गम्भीर देख परिजन निजी गाड़ी से बस्ती ले गये ।
क्षेत्र के गौरा निवासी महताब 18 व आफ़ताब 17 बाइक से संग्रामपुर होकर बिस्कोहर निजी काम के लिए आ रहें थे जैसे ही वह देवियापुर गांव के मोड़ पर पहुँचे कि बिस्कोहर की तरफ तेज कार ने सामने से ठोक दिया , ठोकर से बाइक सवार दूर जा गिरे कार सवार मौका देख गाड़ी लेकर भाग निकले , दोनों घायलों को बिस्कोहर निजी अस्पताल आये जहां पर माहताब की हालत गम्भीर देख परिवार के लोग बस्ती ले गये । दूसरी तरफ भाग रहें कार का कुछ स्थानीय लोगों ने पीछा करके खदेड़ लिया , कार सवार ने इटवा रोड पर पेडाडी गांव के पास कार खड़ी करके भाग निकले । गांव निवासी अख्तर अली व अख़लाक़ ने कहा कि घटना के बाद से डायल सौ पर फोन लगा रहें है लेकिन फोन नही लग रहा था चौकी पर लिखित रूप से देना चाहा तो चौकी इंचार्ज ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया ।

No comments: