हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

 रेलवे की वेबसाइट हैक कर हो रहा था तत्काल टिकटों का गोरखधंधा

आजमगढ़ में आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास खोरासन रोड रेलवे स्थित इंडिया टूर ऐंड ट्रैवल्स एजेंसी पर छापा मारकर कन्फर्म ई-टिकटों के साथ एक दलाल को दबोच लिया, एक अन्य आरोपी फरार हो गया। बरामद टिकटों की कीमत लगभग तीन लाख 41 हजार 130 रुपये है।

दलाल रेड मिर्ची नामक साफ्टवेयर की मदद से आइआरसीटीसी यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट हैक कर महत्वपूर्ण ट्रेनों के तत्काल टिकट बनाने का काम करता था। पिछले कई दिन से आरपीएफ को सूचना मिल रही थी कि आजमगढ़ के फूलपुर खोरासन रोड रेलवे स्टेशन स्थित इंडिया टूर ऐंड ट्रैवल्स एजेंसी से बड़े पैमाने पर ई-टिकट का फर्जीवाड़ा चल रहा है।

इस फर्जीवाड़े के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने इंडिया टूर ऐंड ट्रैवल्स एजेंसी पर छापेमारी कर फूलपुर थाना क्षेत्र के टेउंगा गांव निवासी एजेंसी संचालक मोहम्मद फैज को धर दबोचा। जबकि एजेंसी मालिक जुलकर नैन मौके से फरार हो गया। सेंटर से ई-टिकट, नकदी, पांच लैपटॉप, छह नेट डिवाइस, चार मोबाइल, पांच अलग बैंकों के एटीएम एवं दो पासबुक, सात चेक बुक, छह ई-टिकट बुकिंग रजिस्टर आदि बरामद किए।


No comments: