बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त, परेशान रहे उपभोक्ता
बढ़नी सिद्धार्थनगर
सीमावर्ती कस्बा बढ़नी क्षेत्र समेत सोमवार को सुबह से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त है । हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। की पैड दबाते-दबाते अंगुलियां दुखने लगीं पर अपनों से बातचीत नहीं हो सकी। निजी कंपनियों के मोबाइल का उपयोग कर लोगों ने जरूरी बातें की और भारत संचार निगम के अधिकारियों को कोसते रहे।
सुबह से बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हुआ और फोन मिलना बंद हो गया। दोहपर तक नेटवर्क सही न होने पर लोग दूरसंचार विभाग से कारण जानना चाहा लेकिन किस कारण नेटवर्क ध्वस्त हुआ है अभी तक पता नही चल पाया । बीएसएनएल से बीएसएनएल या अन्य नेटवर्क से भी संपर्क नहीं हो पाया। बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से कस्बे के लोगों का संपर्क कटा रहा। इससे सरकारी, गैर सरकारी, अर्ध सरकारी व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम काज प्रभावित हुआ। व्यापारीगण बाजार भाव का मिलान नहीं कर पाए तो सरकारी अधिकारी मातहतों की खोज खबर नहीं ले पाए। फिर हाल समाचार लिखे जाने तक नेटवर्क ठीक नही हो पाया था ।

No comments:
Post a Comment