बढ़नी से पवन यादव की रिपोर्ट
प्रतिभाशाली क्रिकेटर सम्पूर्णानंद यादव का दिल्ली क्रिकेट लीग में चयन।
सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड बढ़नी ब्लाक के ढ़ेबरुआ गांव के एक प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी का दिल्ली क्रिकेट लीग में चयन हुआ है।ढ़ेबरुआ गांव के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर के दिल्ली क्रिकेट लीग में चयन होने से क्षेत्रीय लोगों और क्रिकेट खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ गांव के रहने वाले पेशे से किसान रामप्रकाश यादव के पुत्र सम्पूर्णानन्द यादव का चयन दिल्ली क्रिकेट लीग में हो गया है।सम्पूर्णानन्द ने फोन से बातचीत में बताया कि उसने गत दिवस दिल्ली क्रिकेट लीग में शामिल होने के लिए फार्म भरा। उन्हें लीग की तरफ से बुलावा आया वह 26 मई को दिल्ली ट्रायल देने के लिए रवाना हो गये। 29 मई को ट्रायल हुआ और वे ट्रायल में पास भी हो गये।क्षेत्र के एक युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर के दिल्ली क्रिकेट लीग में चयन होने से क्षेत्र के रहने वाले बसपा के जिला प्रभारी रमेश चमार,प्रधान प्रतिनिधि औदही मयंक शुक्ल,मकबूल आदि ने सम्पूर्णानन्द यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सरकार से उसकी आर्थिक सहायता भी करने की मांग किया है जिससे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में खेलकर विदेशों में देश,प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करे।

No comments:
Post a Comment