सत्येन्द्र उपाध्याय , सिद्धार्थनगर -
थानाध्यक्ष ने कार्य भार सम्भाला
थाना दुधारा की बागडोर बुधवार के दिन नवागत थानाध्यक्ष ने संभाल लिया। जिनका क्षेत्र के सम्मानित लोगों सहित समाजसेवी लोगों ने स्वागत किया है।थाना दुधारा प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव का स्थानांतरण होने के बाद हुई भावभीनी विदाई के पश्चात कौन होगा दुधारा थानाध्यक्ष लोगों की चर्चाओं में था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आठ मई की देर रात विराम लगाते हुए उनके स्थान पर दुधारा थाना के एसएसआई पद पर महीनों से तैनात रहे करुणाकर पाण्डेय को ही थानाध्यक्ष पद पर तैनात कर दिया। जिन्होंने बुधवार को दुधारा थाना की कमान संभाल लिया है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है।


No comments:
Post a Comment