शैलेष सोनकर (एम.डी.)
सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को तहसील दिवस में सदर विधायक श्यामधनी रही ने उपस्थिति होकर लोगों की समस्या सुनी
शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। आज तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0के0मिश्र, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राजेश सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील नौगढ़ में आयोजित तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ राजेश सिंह द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल सिंह द्वारा किया गया। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में देर से आने वाले अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने तहसील समाधान दिवस नौगढ़ में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही
सुनिश्चित करें।
वर्तमान सरकार इस पर अत्यन्त ही गम्भीर है। किसी भी पीडि़त व्यक्ति को उचित, त्वरित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि जिन विभागों से सम्बन्धित तहसील समाधान दिवस के अवसर पर पीडि़त व्यक्तियों के प्रार्थना-पत्र प्राप्त होते है उन प्रार्थना-पत्रों को तहसील समाधान का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रार्थना-पत्रों को प्राप्त करके तीन दिवस के अन्दर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी विभाग का कोई प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए। निस्तारण की कार्यवाही पूर्ण रूप से निश्पक्ष, पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।
तहसील समाधान दिवस के आयोजन के इस अवसर पर कुल 55 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-35, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-13, तथा अन्य-07 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व विभाग के 06, प्रार्थना-पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।
तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 राजबहादुर मौर्य, उप कृषि निदेशक डा0 पी0के0 कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, डी0एफ0ओ0 वी0के0 मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, डी0सी0 मनरेगा उमेश चन्द्र तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरविन्द कुमार आनन्द, अधि0अभि0 जल निगम पवन कुमार यादव, तहसीलदार नौगढ़ संतोष कुमार ओझा, थानाध्यक्ष नौगढ़, तहसील नौगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी
तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment