हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 16, 2018

विधायक के पहल पर श्रावस्ती अस्पताल को मिला सिटी स्कैन का उपहार

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 

जनपद वासियों को मिली सिटी स्कैन की सौगात जल्द ही और आधुनिक मशीनों का होगा शुभारंभ: असलम राइनी


श्रावस्ती के भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राइनी ने का प्रयास आखिर रँग  ला ही दिया । विधायक अपने जिले को स्वास्थ्य के सम्बंध मे हाईटेक बनाना चहते थे इसके लिये उन्होने बजट सत्र से पूर्व ही स्वास्थ्य मँत्री से मिलकर जिले की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत कराया था  बजट सत्र के दौरान लखनऊ विधानसभा में श्रावस्ती की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए जनपद श्रावस्ती में आधुनिक मशीन सिटी स्कैन-एम.आर.आई अथवा कई अन्य मशीनों की मांग की थी. विधायक ने कहा था की छोटी छोटी घटना होने पर भिनगा के लोगों को सिटी स्कैन अथवा एम आर आई करवाने के लिए बहराइच जाना पड़ता है । क्या श्रावस्ती की जनता जीवनभर बहराइच की अधीन रहेगी यह हमारे जनपद में भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण मशीनों का शुभारंभ होगा। भिनगा विधायक के इस गंभीर मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने श्रावस्ती को सिटी स्कैन मशीन की सौगात दे दी है और कुछ ही दिनों में कुछ नई आधुनिक मशीनों का भी शुभारंभ श्रावस्ती जिला अस्पताल में अवश्य होगा। 

No comments: