हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 1, 2018

शैलेष सोनकर(पत्रकार )सिद्धार्थनगर - 

लुम्बिनी को अन्तरराष्ट्रय पर्यटक स्थली के रूप मे विकसित करना होगा -   नेपाल के प्रधानमंत्री

गौतम बुद्ध के जन्म स्थल लुम्बिनी, तिलौरा कोट और रामग्राम नवलपरासी को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने हेतु " गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ जोडने वाले एक मोनोरेल नेटवर्क का विकाश करने की बात प्रधान मंत्री ओली ने कहा।
गौतम बुद्ध के 2562वीं जैन्ती के अवसर पर लुम्बिनी डब्लपमेन्ट ट्रष्ट के द्वारा आयोजित समारोह मे  नेपाल प्रधानमंत्री ने कहा कि बुद्ध के जीवन के महत्वपूर्ण तीन स्थानो को जोडने वाले मोनोरेल के लिए नेपाल सरकार कार्योजना तैयार कर रही है। नेपाल प्रधान मंत्री ने कहाकि बुद्ध की जैन्ती हम अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्व के रूप मे मनायेंगे। उन्हों ने कहा कि लुम्बिनी को एक तीर्थस्थल के रूप मे नही बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय स्थल के रूप मे विकसित किये जाने का उद्देश्य है । प्रधानमंत्री ओली ने कहाकि बुद्ध अहिंसा और मानवीय मूल्यों के पुजारी थे। उनका मौलिक ध्यान व्यक्ति और मानवता पर था। इसी लिए बुद्ध आज संसार भर मे इतने लोकप्रिय हैं।
नेपाल के पर्यटन मंत्री रबिंदर अधिकारी ने कहाकि नेपाल सरकार लुम्बिनी को भारत के बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर से जोडकर ऐसियाई बौद्ध तीर्थ स्थलो के बडे सर्किट के प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करेगी। तीनमाह के अन्दर शान्त और मानवता के वैश्विक केन्द्र के रूप में " केंजो टेंज द्वारा डिजाईन किया गया लुम्बिनी मास्टर प्लान को लागू करेगी।

No comments: