रीता उपाध्याय की रिपोर्ट
काली पट्टी बांध सांकेतिक हडताल पर खडे विकास खण्ड खुनियांव के कर्मचारी
इटवा(सिद्धार्थनगर)। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के कर्मचारी अपने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर लगातार 9 वें दिन गुरुवार को खुनियांव विकास खण्ड में काला फीता बांधकर सांकेतिक हडताल पर रहे।
समन्वय समिति के प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 25 मई तक चलेगा। इसके बाद भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी 28, 29 और 30 मई को पूरे प्रदेश में सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम व ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक किया जाय। अतिरिक्त योग्यता कंप्यूटर में त्रिपल सी किया जाय। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अन्य मांगों पर विचार कर उसे लागू किया जाय।
आगामी 25 मई तक हम सभी लोग काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो आगामी 2 जून को एक दिन का उपवास रखा जाएगा। आगामी 5 जून से प्रांतीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष गंगेश कुमार शुक्ला द्वारा आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। अनशन के दौरान कोई भी शासकीय कार्य संपन्न नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर विकास खण्ड खुनियांव में प्रभात कुमार मिश्रा, विकास चैधरी, जितेन्द्र कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार पाल, यशवंत यादव, मो. मुस्तकीम, विनय कुमार जयसवाल, विजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, आशुतोष आदि कर्मचारी उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment