शैलेष सोनकर /सत्येन्द्र उपाध्याय
कासगंज पुलिस के गस्ती दल पर लगा प्रश्नचिन्ह
गुस्सायें ग्रामीणों ने अमांपुर-सहावर रोड़ किया जाम
कासगंज के अमांपुर कस्बे में बदमाशों ने डकैती कर
लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गये । डकैतों ने कई घंटो तक घर में तांडव मचाते रहे । घर वालो के विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर घायल कर दिये । जिसमे 60 बर्षीय गृह स्वामी को बदमाशो ने इतना पीटा कि पिटायी से उसकी मौत हो गयी । परिवार के 5 सदस्य घायल हो गये हैं । जिसमे गम्भीर रूप से घायल 2 लोगों को अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है जहाँ डाक्टरो ने उनकी हालात चिन्ताजनक बतायी है । कासगंज पुलिस घटना की खुलासा करने में जुट गयी है ॥

No comments:
Post a Comment