हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, May 12, 2018

युवक ने की आत्म हत्या, मृत्यु के पीछे कई सवाल

परिजनो को महंगा पड़ा युवक को डाँटना
 खेसरहा थानाक्षेत्र के ग्राम सुपौली निवासी प्रदीप पुत्र रामअचल उम्र 18वर्ष  अपने घर से नाच देखने रात में कहीं गया था । उसके बड़े भाई ने फोन करके उसे फटकार दिया दिया था कि घर चले आओ । परन्तु मृत नाच देखकर आने की जिद पर अड़ा रहा । उसके बाद उसके बड़े भाई ने डाँट कर फोन काट दी । मृत रात में जी भरके नाच देखा ।
परिजनो के मुताबित सुबह गाँव के कोई व्यक्ति नित्य क्रिया के लिये बगीचे के तरफ सुबह 8बजे के आस पास  गया था तो उसने देखा कि बीएसएएल टावर के पीछे किसी युवक  लाश आम के पेड़ से लटक रहा है । इसकी सूचना जब गाँव वालो को लगी तो बगीचे के तरफ सब दौड़े और लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि ये प्रदीप की लाश है और परिजन के  डाट से  आहत होकर उसने आत्म हत्या की है ।  घटना की सूचना पाकर मौके पर खेसरहा पुलिस पहुँच गयी और शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्डम के लिए भेज दी ।
प्रदीप की लाश देखकर घर वाले बेहोश हो गये।  खेसरहा थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे मामले कि जानकारी  लिए शव को कब्जे में ले कर पी एम रिपोर्ट के लिए भेज दिया । 
कहीं ऐसा तो नहीं किसी रंजिश मे युवक की हत्या हुई है  ? 
मृतक प्रदीप के मृत्यु के पीछे कई राज छुपे हो सकते हैं । ऐसे कोई परिवार के डाँटने से आत्म हत्या नही कर सकता है । कहीं किसी ने परिजन के डाँटने का फायदा तो नही उठाया ? ऐसे अनेक चर्चाये क्षेत्र मे हो रही हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है । 

No comments: