हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 1, 2018

सत्येन्द्र उपाध्याय , बांसी सिद्धार्थनगर -

 अकबर नगर मोहल्ले में बांसी पंघटिया बांध से गुजरे हाई टेंशन तार के काफी नीचे हो जाने से शनिवार को हुए हादसे के बाद मोहल्लावासियों में काफी आक्रोश है l मोहल्ले के लोगो ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से हाई टेंशन तार कोऊँचा किये जाने तथा तार के नीचे जाली लगाये जाने की मांग किया है l हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुई ट्रक चालक के मौत के बाद मोहल्ले के लोग काफी आक्रोश में है वार्ड सभासद मो बाकर ने कहा कि यहां हाई टेंशन तार काफी नीचे जिस कारण यह घटना हुई है l उन्होंने कहा कि डा आब्दी चौराहे से माघ मेला मैदान की तरफ  हाई टेंशन तार घने आबादी और काफी सकरी सड़क से होकर  गुजरा है l जो दुर्घटना को दावत दे रहा है l मोहल्लावासी इसरार अहमद, सब्बू खान, झीनकमोनू सलमानी ने हाई टेंशन तार के नीचे जाली लगाये जाने तथा घनी आबादी से इसे हटाकर राप्ती पुल की तरफ से किये जाने की मांग किया है l

No comments: