हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 15, 2018

वाराणसी में पुल का बड़ा हिस्सा गिर जाने से कई दर्जन लोगो की मौत 50से ज्यादा घायल

शैलेष सोनकर /सत्येन्द्र उपाध्याय

  प्रदेश के महादेव की नगरी वाराणसी मे एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा ज़मींदोज़ हो गया । इस हादसे में कई दर्जन लोग काल की गाल मे समा गए तो वही सैकड़ों लोगों की घायल होनी की सूचना है । हालांकि आधिकारिक रूप से अभी 12 लोगों मौत की पुष्टि हुई है जबकि 50 से ऊपर लोगों की दबे होने की सूचना है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा ज़मींदोज़ हो गया जिसमे कई  लोगों की मौके  पर मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए । हादसा करीब शाम 6 बजे हुआ बताया जा रहा  है शाम को बड़े पैमाने पर श्रद्धालु वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर जा रहे थे तभी कैंट स्टेशन के 100 मीटर पहले एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा ज़मींदोज़ हों गया । हादसे से क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गयी । प्रशासन भीड़ पर काबू करने की पुरजोर कोशिश मे लग गयी व मौके पर एनडीआरएफ़ की टीम को भी रवाना किया गया । बताया जाता है की कुछ ही देर मे पीडबल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायजा लेंगे । इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री ट्वीट कर घटना पर अपना दुख व्यक्त किए  व हर संभव मदद की ऐलान किए । मौके पर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । मौके पर कई क्रेन व जेसीबी लगाकर मलवे मे फ़ंसे  लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है ।

हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुआ  
 निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा  गिरके कारण इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई।  घटना के समय मौके पर लोगों ने घायल को बचाना शुरू किया।
खबर लिखे जाने तक वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ये दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने घटित हुई है।
घटनास्थल  का नजारा बड़ा ही वीभत्स है। निर्माणाधीन पिलर के नीचे चार कारें, पांच ऑटो, एक सिटी बस और कई बाइक आईं हैं।  घटनास्थल पर स्थानीय लोग और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं  हो सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि 12 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

No comments: