हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 24, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24news

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
जनपद सिद्धार्थनगर 
थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर से चोरी गयी अष्टधातु मूर्ति बरामद व चार शातिर मूर्ति चोर गिरफ्तार |
                                  दिनांक 09-05-2018 को थाना त्रिलोकपुर पर  वादी श्री रामदाश पुत्र गुलाल यादव साकिन बुढऊ थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा सूचना दी गयी कि विगत रात्रि (दिनांक 08/09-05-2018)  अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से राधा-कृष्ण जी की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गये हैं । इस घटना के सम्बन्ध में थाना त्रिलोकपुर पर मु0अ0सं0 45/18 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गयी ।
                                 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 धर्मवीर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना शीघ्र-अतिशीघ्र अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक  श्री मुन्ना लाल सिंह सिद्धार्थनगर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री सुनील सिंह के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया । जिसमें प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ श्री अखिलानंद उपाध्याय, प्रभारी सर्विलांस टीम निरीक्षक श्री पंकज कुमार शाही, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर श्री हरिनारायण दीक्षित  एवं प्रभारी स्वॉट टीम उ0नि0 मनोज कुमार सिंह को घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था ।
                                 विवेचना के क्रम मे प्रकाश में आया कि उक्त मूर्ति वर्ष 2010 में दिनांक 24-08-2010 को भी चोरी हुई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना त्रिलोकपुर पर 501/2010 धारा 457/380/411 भादवि0 पंजीकृत हुआ था । जिसकी उस समय अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 01करोड़ रुपये थी, जिसकी बरामदगी जनपदीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1- राममिलन पुत्र रामदुलारे, 2- देवीदास पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्र साकिनान पकडीपठान थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के कब्जे से   दिनांक 27-08-2010 को किया गया था । थाना ढेबरूआ में वर्ष 2015 में दिनांक 29-10-2015 को थाना ढ़ेबरुआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1530/15 धारा 457/380/411/413 की कुल 09 (छोटी-बडी) अष्टधातु की मूर्तियां जनपदीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1- जिशान पुत्र लुकमान, 2- भोला कुर्मी पुत्र गंगाराम, 3- अजय उर्फ छोटू कन्नौजिया पुत्र संत भगवान दास के कब्जे से बरामद किया गया था, जिसका कुल वजन 9.394 किग्रा0 जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग पॉच करोड़ रुपये था ।
                               कल दिनांक 23-05-2018 को प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आज ही समय करीब 17:00 बजे कल्लनडीहवा जो चौकी बढ़नी व नेपाल राष्ट्र सीमा के बीच स्थित है । उस बाग में चोरी गए अष्टधातु मूर्ति की डील होने वाली है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ द्वारा अन्य तीनों टीमों को अवगत कराते हुये तत्काल दबिश देने हेतु उक्त स्थान पर पहुँचने के लिये कहा गया । पुलिस टीम द्वारा कल्लनडीहवा बाग को चारों तरफ से घेर लिया गया, पुलिस बल को देखकर उपस्थित अभियुक्तगण घबरा गये व भागने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक अभियुक्त भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्तों नें अपना नाम क्रमशः 1- लाला उर्फ जाकिर, 2- समय प्रसाद, 3- सुहेल उर्फ भटवा, 4- जीशान शाह  बताया । जिनके वाहन तलाशी से मोटरसाईकिल पैसन प्रो0 के लेग-गार्ड में लटके झोले से रुई में लीपटी हुयी राधा-कृष्ण जी की थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र से चोरी गयी अष्टधातु मूर्ति व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया ।
   अभियुक्तो की कार्यशैली  उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा घटना को कारित करने से पहले घटना स्थल की रेकी करते हैं । रेकी मे अभियुक्तगण द्वारा आस-पास के लोगों दिनचर्या (सोने/जगने  का समय) के बारे में पता करते हैं ।  स्थानीय लोगों से व्यवहार स्थापित कर विश्वास में लेते रहे और और मौका देखकर घटना को कारित कर देते है । घटना से प्राप्त धन से विलासिता पूर्वक जीवन व्यतीत करने एवं महंगी गाड़ियाँ खरीदने की योजना थी ।

 विवरण बरामदगी :-
1- राधा की अष्टधातु की मूर्ति ।
2- कृष्ण जी की अष्टधातु की मूर्ति ।
3- पैसन प्रो मोटरसाईकिल नं0 यू0पी0 47 एफ 8847 (चोरी की घटना में प्रयुक्त)
4- पल्सर मोटरसाईकिल रंग काल नं0 यू0पी0 55 सी 9738 (चोरी की घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण  :-
1- लाला उर्फ जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल गफ्फार शेख साकिन कल्लनडीहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- समय प्रसाद पुत्र राजू शाह साकिन बढ़नी बाजार निकट पुलिस चौकी बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- जीशान शाह पुत्र लुकमान शाह साकिन कृष्णानगर वार्ड नं0 7 झण्डेनगर नेपाल राष्ट्र ।
4- सुहेल उर्फ भटवा पुत्र समीउल्लाह साकिन झण्डेनगर वार्ड नं0 2  नेपाल राष्ट्र ।
5- वांछित अभियुक्त – भोला कुर्मी पुत्र गंगाराम साकिन कल्लनडीहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर । ( गिरोह का सरगना )
 अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 45/18 धारा 457/380/411/413 भादवि0 थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- मु0अ0सं01530/15 धारा 457/380/411/413 थाना ढ़ेबरुआ  जनपद सिद्धार्थनगर ।
उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही है |

उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01. प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ श्री अखिलानन्द उपाध्याय जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. प्रभारी सर्विलांस टीम निरीक्षक श्री पंकज कुमार शाही जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर श्री हरिनरायण दीक्षित जनपद सिद्धार्थनगर ।
04. प्रभारी स्वॉट उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह जनपद सिद्धार्थनगर ।
05. उ0नि0 श्री हरेन्द्र नाथ राय स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
06. उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
07. उ0नि0 श्री रामेश्वर यादव थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
08. आरक्षी कमलेश पाण्डेय स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
09. आरक्षी दिनेश यादव स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
10. आरक्षी  उमेश कुमार स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
11. आरक्षी  अश्वनी राय स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
12. आरक्षी दिलीप द्विवेदी सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर
13. आरक्षी अवनीश सिंह  स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
14. आरक्षी करुणेश यादव स्वॉट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
15. आरक्षी धनेश कुमार थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर
16. आरक्षी सुरेन्द्र यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
17. आरक्षी रमेश यादव थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
18. आरक्षी रविन्द्र यादव थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
19. मुख्य आरक्षी चालक रमेशचन्द्र शुक्ला थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
20. मुख्य आरक्षी चालक जंगी लाल यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा  रुपये 10000/- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

No comments: