हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 7, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय , सिद्धार्थनगर -

देवीपाटन मंडल में एक वर्षों में अबतक एक लाख बावन हजार तीन सौ छह घर हुये बिजली से रौशन -मंडलायुक्त 

 उत्तर प्रदेश में देवी पाटन मंडल के गोण्डा , बलरामपुर , बहराइच और श्रावस्ती समेत चारों जिलों में सरकार की मंशा के अनुरूप एक वर्ष में अब तक एक लाख बावन हजार तीन सौ छह परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया गया है l जबकि तीन हजार एक सौ उन्यासी मजरों को संतृप्त किया गया l ये जानकारी आज यहाँ मण्डलीय समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त सुधेश ओझा ने देते हुये बताया कि मण्डल के विशेषकर भारत नेपाल सीमा से सटे बहराइच और बलरामपुर जिलों में बसी थारूजनजाति व वनटंगिया बाहुल्य ग्रामीण अंचलों में प्राथमिकता के आधार विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए। विद्युत विभाग के कुल 237 प्रकरण निस्तारण हेतु लम्बित पाए गए। पिछले एक वर्ष में सामान्य विद्युत संयोजन, सौभाग्य योजना, स्वराज योजना व 11वें प्लान के तहत देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा में 66032, बलरामपुर में 16658, बहराइच में 59391 तथा श्रावस्ती में 10225 सहित कुल 152306 कनेक्शन दिए गए। दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना 11वी के तहत निर्धारित लक्ष्य 3279 के सापेक्ष 2936 मजरों को संतृप्त किया गया जिसमें गोण्डा में 1847 व बहराइच में 1332 मजरे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में गोण्डा  में 5, श्रावस्ती में 3 तथा जनपद बहराइच में 3 उपकेन्द्र निर्माणाधीन हैं। आयुक्त ने सभी उपकेन्द्रों को जून तक हर हाल में चालू करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार वृद्धि क्षमता के कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने लक्ष्य 19 के सापेक्ष मात्र 9 कार्य पूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मई माह के अन्त तक कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं l   सांसद आदर्श ग्राम ज्योति योजना के तहत गोण्डा लक्ष्य 22 के सापेक्ष मात्र 13 गांव ही ऊर्जीकृत कराए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये आयुक्त ने चीफ इन्जीनियर को युद्धस्तर पर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। संयोजन के सापेक्ष मीटर लगवाने की समीक्षा के दौरान संयोजन के सापेक्ष मीटर लगाने की सूचना वेबसाइट पर अपलोड करने की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्थिति सुधारने की चेतावनी दी हैं। इसके अलावा शासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा खराब ट्रान्सफार्मरों को समय सीमा के अन्दर बदलने
की सख्त हिदायत दी गयी है l इसके अतिरिक्त पचास लाख से अधिक लगात कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बजट 111.30 करोड़ के कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूर्ण कराने और विद्युत दोष के कारण मण्डल में खराब पड़े 30 नलकूपों को किसी भी दशा में दोष दूरकर एक सप्ताह के भीतर चालू कर रिपोर्ट देने तथा आंधी तूफान आदि के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को दुरूस्त कराने के लिए चैबीसों घन्टे टीम तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

No comments: