सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूषण गांव (हैदरगंज टोला) में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार की देर रात प्रेमिका के घर उससे मिलने गए युवक को लड़की के पिता और घरवालों ने पेड़ से उल्टा लटकाकर लाठी-डंडे से खूब पिटाई की। प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही प्रेमिका के माता-पिता व दो भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पिपराइच के जंगल छत्रधारी के ककरहिया टोला निवासी हीरालाल निषाद का 20 वर्षीय पुत्र रमेश निषाद का प्रेम प्रसंग इसी थाना क्षेत्र के जंगलधूषण कस्बे में हैदरगंज टोला के भूरे चौहान की लड़की ममता से चल रहा था। पुलिस के मुताबिक करीब एक महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे। उस वक्त लड़की के पिता की तहरीर पर पिपराइच थाने में रमेश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। साथ ही दस दिनों में दोनों को पुलिस ने ढूंढ निकाला था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और लड़के को छोड़ दिया गया था। आरोप है कि रविवार की देर रात ममता ने फोन करके रमेश को बुलाया। इसकी आहट लड़की के घरवालों को हो गई थी। रमेश घर पहुंचा और लड़की के घरवालों ने उसे आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पहले घर में बंद करके मारा-पीटा, फिर घर के बाहर एक पेड़ में उसे उल्टा लटका दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने रमेश की चीख पुकार सुनी लेकिन मदद की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस के मुताबिक रमेश की प्रेमिका ने ही डॉयल 100 पर फोन करके सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक रमेश की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां-बाप और भाई गिरफ्तार
पीड़ित परिवार का आरोप है कि रमेश को साजिश करके मारा गया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता भूरे चौहान, मां बादामी देवी, भाई अभिषेक, राम सवर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पिपराइच, शाहपुर, चिलुआताल और गुलरिहा थाना की पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात कर दिया गया है।
आरोपियों के घर को जलाने की कोशिश
ऑनर किलिंग से नाराज रमेश के सगे-संबंधी और जानने वाले उग्र हो गए। सबने आरोपियों के घर को जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सतर्कता बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने बल प्रयोग करके उग्र लोगों को खदेड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव है। इस कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गांव में चार थानों की पुलिस लगा दी गई है।
एसी मैकेनिक था रमेश
मृत रमेश एसी मैकेनिक था और उसके पिता मजदूरी करते हैं। रमेश के घरवालों का कहना है कि लड़की ही हमेशा फोन कर बुलाती थी। दोनों में प्रेम संबंध था। रविवार की रात में भी लड़की ने फोन करके बुलाया था। रमेश के मोबाइल में लड़की का फोन आने का रिकार्ड दर्ज है।

No comments:
Post a Comment