हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, May 26, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता और कई बार मंत्री रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा है कि आजादी के बाद केन्द्र की भाजपा की यह पहली सरकार है जिस पर पिछले चार सालों में विपक्ष कोई आराेप नहीं लगा पाया।  यही नहीं सर्वेक्षणों के मुताबिक  विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भाजपा अपनी चार साल की इन उपलब्धियों को सरकार गठन की तिथि 26 मई को देश भर में  प्रचारित करेगी। इसी क्रम में सिद्धार्थनगर में भी कल आयोजन किया गया है, जिसमें परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुना भाग लेंगी।

आज यहां सिद्धार्थनगर सर्किट हाउस में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद अटल जी की सरकार के उपरांत मोदी जी की ही एक मात्र सरकार है, जिस पर आज तक विपक्ष भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा पाया। ये भाजपा की सानदर उपलब्धि है, जो सराहनीय है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए विश्व मीडिया ने भी कहा कि मोदी जी की अगुवाई में भारत विश्व में काफी सम्मान हासिल कर चुका और यह लगातार प्रतिष्ठा अर्जित कारता जा रहा है। भाजपा ने इसे देश वसियों को बताने के लिये अपनी सरकार की उपलब्धि की बात जनमानस में रखने के लिये 26 मई, शनिवार को जिला मुख्यालय पर जनसभा होगी जिसे प्रदेश सरकार की परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी संबोधित करेंगी।

इस मौक मौके पर क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जिले के लोग शनिवार को रीता बहुगुणा जी की मीटिंग में आकर हमारी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा को समझ सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की पक्षधर है इसे जानने के लिये जनसभा में लोग जरूर पहुंचें।

प्रेस कांफ्रेंस में भाजप जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी सहित इटवा के विधायक सतीश दिवेदी सहित भाजपा नेता सुनील तिवारी,अशीष शुक्ला आदि ने भी कल यानी 26 मई की जनसभा को सफल बनाने के लिये लोगों से अपील की है

No comments: