हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 8, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय -
शौच के लिये गयी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार 

बांसी l कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात  9 बजे घर से शौच के लिए निकली नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l स्थानीय वकोतवाली के डिडई चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी एक किशोरी जिसकी उम्र 16 वर्ष है अपने घर से शौच के लिए निकली थी रास्ते में गांव निवासी दो युवक  फागु पुत्र रामप्रकाश यादव व अजय यादव पुत्र हरिराम ने उसे पकड़ लिया और जबर्दस्ती  घसीटकर नहर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया lघटना की जानकारी होते ही पीड़ित की माँ ने कोतवाली पहुचकर मुकदमा दर्ज कराया l पुलिस ने भी तत्परता दिखलाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l कोतवाल बांसी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है lतथा पीड़िता को महिला का की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है l

No comments: